बिहार में जमीन रजिस्ट्री के बाद WhatsApp पर मिलेंगे डॉक्युमेंट्स, नई डिजिटल व्यवस्था से आसान होगी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री (AI फोटो)

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने की तैयारी है. 17 अगस्त से पुरानी व्यवस्था बदल सकती है. जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद इससे जुड़े दस्तावेज WhatsApp पर ही उपलब्ध हो जायेंगे.

विज्ञापन

Bihar Land Registry: जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद अगर कागजी दस्तावेज के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं तो, 17 अगस्त से तस्वीर बदल सकती है. बिहार में अब जमीन की रजिस्ट्री को कागजों से निकालकर सीधे मोबाइल तक पहुंचाने की तैयारी है. बिहार के करीब 90 निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने जा रही है.

WhatsApp पर मिलेंगे डॉक्युमेंट्स

नई व्यवस्था में रजिस्ट्री के बाद हाथ में फाइल या कागज लेकर घूमने की जरूरत कम होगी. प्रक्रिया पूरी होते ही डिजिटल डीड मोबाइल पर भेजी जाएगी. पहले SMS से इसकी जानकारी मिलेगी और फिर दस्तावेज WhatsApp के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

लंबी लाइन में लगने की झंझट खत्म

इस तरह से जमीन की खरीद-बिक्री में दस्तावेज तैयार करने से लेकर भुगतान और ई-हस्ताक्षर तक, प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, इससे रजिस्ट्री ऑफिस में लगने वाली लंबी लाइनों और अनावश्यक भागदौड़ से लोगों को राहत मिल सकती है.

डिजिटल व्यवस्था से होंगे ये फायदे

डिजिटल व्यवस्था का फायदा सिर्फ समय बचाने तक सीमित नहीं है. निबंधन विभाग का कहना है कि जमीन से जुड़े रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे. भविष्य में किसी पुराने दस्तावेज को खोजना, उसका सत्यापन करना या रिकॉर्ड की जांच करना आसान हो सकता है. साथ ही कागजी दस्तावेजों में छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े की आशंका भी कम होने की उम्मीद है.

कर्मचारियों को दी जा रही ट्रेनिंग

जानकारी के मुताबिक, इस डिजिटल बदलाव को विरोध भी किया जा रहा है. स्टांप वेंडर और दस्तावेज लेखक नई व्यवस्था के विरोध में उतर गए हैं. उन्होंने 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. गोपालगंज समेत कई जिलों में नई प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. इस तरह से व्यवस्था को डिजिटल बनाने की लगभग तैयारी कर ली गई है.

Also Read: पटना से पूर्णिया के बीच 17 अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल और रूट


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन