बिहार में अब नये पैटर्न से होगी शिक्षकों की बहाली, आखिर क्यों PT और Mains दोनों की पड़ी जरूरत?
बच्चों को पढ़ाता हुआ शिक्षक (एआई फोटो)
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षक बनना अब पहले से कठिन होने वाला है. अब अभ्यर्थियों को पीटी के बाद मेंस की परीक्षा भी देनी पड़ेगी. इसके बाद ही वे शिक्षक बन सकेंगे. परीक्षा का पैटर्न बदलने से अभ्यर्थियों को अब उसी तरह से तैयारी करने की भी जरूरत पड़ेगी.
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में अब शिक्षक अभ्यर्थियों को भी सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं की तरह तैयारी करनी पड़ेगी. शिक्षक भर्ती की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है. ऐसे में अभ्यर्थियों को अब पीटी के बाद मेंस एग्जाम भी पास करना होगा. साफ है कि शिक्षक भर्ती का खेल अब सिर्फ नंबरों का नहीं रहेगा. फर्क यह रहेगा कि सिविल सर्विसेज के लिए पीटी, मेंस और इंटरव्यू पास करना होता है. लेकिन शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा.
क्यों पीटी और मेंस दोनों करना होगा पास?
बीपीएससी टीआरई-4 की परीक्षा से पहले ही पैटर्न में बदलाव को लेकर यह ऐलान कर दिया गया है. सवाल यह है कि आखिर आयोग को परीक्षा के दो फेज की जरूरत क्यों महसूस हुई और क्या इससे सचमुच बेहतर शिक्षक सामने आएंगे?
जानकारों का मानना है कि पहला फेज पीटी होगा. यहां अभ्यर्थियों शुरुआती स्क्रीनिंग की जाएगी. यानी हर उम्मीदवार को मेंस तक पहुंचने का मौका नहीं मिलेगा. पीटी में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही मेंस दे सकेंगे. इसके बाद मेंस की परीक्षा में सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं होगा कि अभ्यर्थी ने कितने सवाल सही किए. बल्कि विषय की समझ, अवधारणाओं पर पकड़ और तैयारी की गहराई को ज्यादा गंभीरता से परखा जा सकेगा.
एक और सवाल यह भी है कि क्या दो परीक्षाएं शिक्षक को बेहतर बना देंगी? इसे लेकर जानकारों का कहना है कि अगर प्रश्नों का लेवल, सिलेबस, Evaluation और मेरिट व्यवस्था मजबूत रही, तभी यह बदलाव चयन की गुणवत्ता सुधार सकता है. इस तरह से अब चुनौती सिर्फ परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि विषय पर अपनी पकड़ साबित करने की भी है.
बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा का क्या था पैटर्न?
टीआरई-4 से पहले बिहार में टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 शिक्षक भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. इन तीनों भर्तियों में पीटी और मेंस की अलग-अलग परीक्षा नहीं हुई थी. इन परीक्षाओं में एक ही परीक्षा हुई थी. इसी परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की गई थी. इसके बाद मेरिट के आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई. अब टीआरई-4 में BPSC ने दो फेज वाली परीक्षा का प्रावधान किया है.
टीआरई-4 को लेकर भर्ती का ऐलान
बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर 32388 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. लेकिन परीक्षा का कैलेंडर अब तक जारी नहीं किया गया है. इस वजह से अभ्यर्ती लगातार गुस्से में हैं और जल्द से जल्द नोटिफिकेशन बीपीएससी की तरफ से जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में तारीख का ऐलान कब तक किया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मंजूरी से बिहार के लोगों को कैसे होगा फायदा? जानिए सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










