7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मंजूरी से बिहार के लोगों को कैसे होगा फायदा? जानिए सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Amrit Bharat Express: केंद्र सरकार की तरफ से 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी गई है. देश के अलग-अलग रूटों पर इन ट्रेनों को चलाया जाएगा. इससे बिहार के लोगों को भी काफी हद तक फायदा हो सकेगा. कई ऐसी ट्रेनें हैं जो बिहार से या फिर बिहार के आसपास से होकर गुजरेंगी.

विज्ञापन

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को केंद्र सरकार की तरफ से राहत दी गई है. केंद्र ने 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. देश के अलग-अलग रूटों पर ये ट्रेनें चलेंगी. इससे बिहार के लोगों को भी फायदा हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों के प्रस्तावित रूट में बिहार के कुछ जिले और आसपास के प्रमुख रेल क्षेत्र शामिल हैं.

विज्ञापन

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलवे बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी की माने तो, इन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कई ऐसी बोगियां होंगी जो कि नॉन एसी होंगी. इससे साफ है कि कम और मध्यम आय वाले यात्री भी इन ट्रेनों से सफर कर सकेंगे. इससे देश के कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. खासकर बिहार के यात्रियों का दिल्ली, मुंबई के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई शहरों तक पहुंचना आसान हो सकेगा.

इन जिलों से गुजरेगी धनबाद-कोयंबटूर

नई अमृत भारत ट्रेनों में धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस शामिल है. यह ट्रेन धनबाद से खुलेगी और कोयंबटूर तक जाएगी. बताया जा रहा है कि बिहार के गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, सासाराम और कैमूर जिले से होकर यह ट्रेन गुजरेगी. इन 5 जिलों के साथ-साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को भी फायदा हो सकेगा.

अन्य ट्रेनों का इस तरह उठा सकेंगे फायदा

इसके अलावा, गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस और चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी चलाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें बिहार के किसी भी जिले से होकर नहीं गुजरेंगी लेकिन इनका स्टॉपेज बिहार के बॉडर एरिया यानी कि राज्य के पास के प्रमुख रेल क्षेत्र गोरखपुर पर होगा. इससे बिहार के यात्री आसानी से इन ट्रेनों का फायदा उठा सकते हैं.

दिल्ली, मुंबई या मध्य प्रदेश जाने वाले बिहार के यात्री आसानी से राज्य के बॉर्डर एरिया में पड़ने वाले गोरखपुर से ट्रेन पकड़ सकते हैं. इन चार ट्रेनों के अलावा प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस और प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी चलाने की घोषणा की गई है.

अब तक सिर्फ हुई घोषणा

जानकारी के मुताबिक, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के चलाने की अब तक सिर्फ घोषणा की गई है. रेलवे की तरफ से जल्द ही उद्घाटन और ट्रेन चलने की तारीख का भी ऐलान किया जाएगा. इसके बाद ही ट्रेन का टाइम टेबल, किराया और स्टॉपेज को लेकर पूरी जानकारी मिल सकेगी.

Also Read: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर का नया एक्शन प्लान तैयार, फिर पहुंचेंगे गांव-गांव, चिराग पासवान ने की PK की तारीफ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन