कैमूर में आजादी का जश्न: 80 मीटर तिरंगे से लेकर भव्य परेड तक जगजीवन स्टेडियम से गांव-गांव तक दिखा देश भक्ति का जज्बा

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर तिरंगा यात्रा निकालते युवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में आजादी के अवसर पर 80 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम के नारों से गूंजा शहर, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, आन, बान और शान के साथ मनाया गया. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जबकि कई जगहों पर प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी.

विज्ञापन

जगजीवन स्टेडियम में हुआ जिले का मुख्य समारोह

जिले का मुख्य समारोह भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में आयोजित किया गया. यहां सूबे के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री सह कैमूर के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया. इसके बाद परेड कमांडर प्रथम अंकुश कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस, बीएमपी, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी और डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परेड में हिस्सा लिया. प्रभारी मंत्री ने डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी शिखर चौधरी के साथ खुली जीप से परेड का निरीक्षण कर जवानों की सलामी ली.


80th Independence Day 2026
80th Independence Day 2026

परेड में दिखा जवानों और बच्चों का जोश

परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर अंकुश कुमार और द्वितीय परेड कमांडर मृदुभाषिणी कुमारी ने किया. ध्वजारोहण के दौरान राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका शिक्षक प्रवीण कुमार ने निभायी. मुख्य समारोह में डीडीसी दिव्य शक्ति, एडीएम ओमप्रकाश मंडल, भभुआ एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश, मुख्यालय डीएसपी कमलेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, समाजसेवी अजय सिंह समेत कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभारी मंत्री ने शहीदों को किया नमन

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने माता मुंडेश्वरी को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया. उन्होंने कहा कि उन वीरों के बलिदान के कारण ही आज देशवासी गर्व के साथ तिरंगा फहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और बिहार बदल रहा है. इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी दी. अंत में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रभक्तों और संविधान सभा के महापुरुषों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा, संरक्षण और नवनिर्माण के लिए निजी हितों से ऊपर उठकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प लेने का आह्वान किया. (अमित सिन्हा की रिपोर्ट)


80th Independence Day 2026
80th Independence Day 2026

बेहतर काम करने वालों को किया गया सम्मानित

मुख्य समारोह के दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाले लोगों, समाजसेवियों और व्यवसायियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बना. अधिकारियों ने जिले के विकास में बेहतर योगदान देने वाले लोगों की भूमिका की सराहना की.

कुदरा में पुलिस जवानों ने किया मार्च पास्ट

कुदरा नगर पंचायत में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया. मुख्य पार्षद सुरेंद्र पाल ने नगर पंचायत कार्यालय में तिरंगा फहराकर सलामी दी. कुदरा थाना परिसर में एसएचओ प्रियेश प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण किया. निर्धारित समय पर पुलिस जवानों ने कदमताल के साथ परेड की और मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा. मौके पर बीडीओ शांभवी श्रीवास्तव, सीओ विवेक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में नागरिक और बच्चे मौजूद रहे. ( सतेन्द्र की रिपोर्ट)

रामपुर में स्टेडियम से पंचायत तक मना आजादी का जश्न

रामपुर प्रखंड में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. बेलाव स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव ने तिरंगा फहराया. इसके बाद पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. बीआरसी कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीडीओ ऋतु रंजन कुमार, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, बेलाव थाना में थानाध्यक्ष परमहंस कुमार और करमचट थाना में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने ध्वजारोहण किया.

प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में भी पंचायत सरकार भवनों और पैक्स कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया. जलालपुर पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कूड़ारी पैक्स अध्यक्ष हीरालाल, बेलाव में शिवजी सिंह, अमांव में अजय चौबे और सबार में धर्मेंद्र सिंह समेत पैक्स अध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया. सरकारी और निजी विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रमों के बाद लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गयीं. ( राजू कुमार की रिपोर्ट )


80th Independence Day 2026
80th Independence Day 2026

रामगढ़ में 80 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा

रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह अलग अंदाज में नजर आया. परिवर्तन चेतना मंच के तत्वावधान में 80 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों युवा और एनसीसी कैडेट शामिल हुए. ग्राम भारती महाविद्यालय से शुरू हुई यात्रा रामगढ़ मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. पूरे रास्ते ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे. आयोजकों ने 80 मीटर लंबे तिरंगे को युवा शक्ति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया.

रामगढ़ में कार्यालयों और स्कूलों में भी फहराया गया तिरंगा

रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रमुख संतोष कुमार, नगर पंचायत भवन में सभापति मंजू देवी, रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार, बीआरसी में बीईओ राजेश कुमार सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमित कुमार और कृषि कार्यालय में अशोक चौधरी ने ध्वजारोहण किया. ग्राम भारती महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. डॉ. बिनोद कुमार सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक पवन कुमार, आदर्श बालिका प्लस टू विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह और राजकीयकृत मध्य विद्यालय डहरक में प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा ने तिरंगा फहराया. ( संजय जसवाल की रिपोर्ट)

चैनपुर में स्कूलों से गांव तक गूंजे देशभक्ति के नारे

चैनपुर प्रखंड में भी स्वतंत्रता दिवस पर उत्सवी माहौल रहा. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ने ध्वजारोहण किया. पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी ने तिरंगा फहराया. चैनपुर इंस्पेक्टर कार्यालय और थाना परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया. स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सड़कों, गांवों तथा घरों पर तिरंगा लहराता नजर आया. ( रविशंकर की रिपोर्ट)

कुदरा, रामपुर, रामगढ़ और चैनपुर में भी दिखा उत्साह

जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुबह से ही देशभक्ति का माहौल बना रहा. स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. कई स्थानों पर गीत-संगीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. घरों और प्रतिष्ठानों पर भी लोगों ने तिरंगा फहराकर आजादी के पर्व में भागीदारी निभायी.

पूरे कैमूर में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया. शहर से लेकर गांव तक तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों ने आजादी के पर्व को यादगार बना दिया.

बाजार की मुख्य सड़क पर तिरंगा यात्रा निकालते युवा | Prabhat Khabar Network
बाजार की मुख्य सड़क पर तिरंगा यात्रा निकालते युवा | Prabhat Khabar Network

Also Read : कैमूर: नुआंव में शान से लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी, गूंजे भारत माता की जय के नारे




आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन