कैमूर: मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, एसडीओ रत्ना प्रियदर्शनी ने फहराया तिरंगा
एसडीओ रत्ना प्रियदर्शनी ने फहराया तिरंगा
मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में डूबा रहा. अनुमंडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया.
Kaimur Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुबह 8:05 बजे अनुमंडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया.
विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
इसके बाद प्रखंड कार्यालय, निबंधन कार्यालय, मोहनिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद हासमती देवी और मोहनिया थाना में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों में संबंधित प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
क्षेत्र में रहा देशभक्ति का माहौल
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. लोगों ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उत्साह के साथ भाग लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए