मोहनिया शहर के कुदरा में पढ़ाई कर घर लौट रही छात्रा की पिटाई, इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन

छात्रा का अस्पताल में होता इलाज | Prabhat Khabar Network

खरहना गांव में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई. घायल छात्रा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

मोहनिया शहर के कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव में विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घायल छात्रा मोहनिया थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी विनोद राम की सातवीं कक्षा की छात्रा गोल्डी कुमारी बताई जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छात्रा खरहना उच्च माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट किया गया.

घटना के बाद परिजन छात्रा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. छात्रा के पिता विनोद राम ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्रा की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन