मोहनिया में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन

निकाला गया कैडल मार्च | Prabhat Khabar Network

मोहनिया शहर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. इस मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को मोहनिया शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. अनुमंडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया.

कैडल मार्च प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर चांदनी चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कैंडल मार्च में नगर पंचायत, प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के पदाधिकारियों सहित बीडीओ, सीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

मार्च के दौरान लोगों को विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी घटनाओं की जानकारी देते हुए आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन