भभुआ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जिला प्रभारी मंत्री संजय टाइगर समेत कई अधिकारी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ शहर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति की भावना के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में जिला प्रभारी मंत्री संजय टाइगर, जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए. राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भभुआ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिला प्रभारी मंत्री संजय टाइगर की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर एकता चौक तक पहुंची. हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी समेत जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए. यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए. शहर की सड़कों पर तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा इसी तरह सदैव ऊंचा और शान से लहराता रहे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के दिल में होना चाहिये. देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिये.

समाहरणालय से एकता चौक तक निकली यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा. यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया. इस दौरान मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे सहित कई लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन