भभुआ में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध मार्च, मंच शुद्धिकरण घटना का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

विरोध मार्च में शामिल कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला कांग्रेस कमेटी ने मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी दौरे के बाद हुए कथित मंच शुद्धिकरण का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला. कांग्रेस ने इसे दलित विरोधी और अलोकतांत्रिक करार दिया.

विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे हल्दानी सभा के बाद किये गये मंच शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध मार्च का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुख्यालय के नगरपालिका मैदान से निकलकर कचहरी पथ होते हुए गांधी प्रतिमा के एकता चौक पर पहुंचा. जहां बोलते हुये कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने कहा कि आठ अगस्त को कांग्रेस के अध्यक्ष तथा राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन ख्ररगे के उत्तराखंड के हल्दानी में कांग्रेस विजय शंखनाद रैली के बाद वहां के भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र सरकार के ईशारे पर मंच शुद्धिकरण किया गया. यह कार्य अति निंदनीय तथा दलित विरोधी है. यह अलोकतांत्रिक कार्रवाई संविधान के समानता के अधिकार के खिलाफ है कि किसी व्यक्ति के जाति के आधार पर मंच शुद्धिकरण किया जाये. यह समाज में भेद भाव को बढावा देता है. यह मुद्दा केवल उत्तराखंड का नहीं है बल्कि पूरे देश के अनुसूचित जाति समाज से जुडा है. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

कार्यक्रम में सुचित पांडेय, महेन्द्र राम, रोजा फारूकी, संजय सिंह, गंगाधर उपाध्याय, मन्नान हुसैन , संजय चौबे, इरशाद अहमद, मिथलेश तिवारी, नसिफुदीन आदि शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन