भारत माता के जयघोष से गूंजी कटराकला की गलियां, तिरंगा लिए निकले सैकड़ों छात्र-छात्राएं

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षक, बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

कटराकला में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष से पूरा गांव गुंजायमान कर दिया.

विज्ञापन

शुक्रवार को कटराकला की गलियां भारत माता के जयघोष से गूंज उठी. बीइओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अपने हाथों में तिरंगा लिए छात्र छात्राओं ने विद्यालय से लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया. जिलाधिकारी के आदेश पर कटराकला में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर में ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो प्लस-दो उच्च माध्यमिक विद्यालय कटराकला के प्रांगण से निकल कर गांव की गलियों से होते हुए ब्रिटिश कालीन ऐतिहासिक पोखरा के पिंड से होकर वापस विद्यालय पहुंच तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. इसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

इस यात्रा का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने किया साथ में कटराकला के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश तिवारी भी कदम ताल मिला कर चलते दिखे. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा गांव गुंजयमान कर दिया. तिरंगे से सजा यह काफिला सिर्फ ग्रामीणों के लिए ही नहीं बल्कि राहगीरों के लिए भी आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र रहा.

तिरंगा यात्रा के दौरान पंचायत सचिव नवीन कुमार, विकाश मित्र सुनील कुमार सुमन के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह, शिक्षक अमित कुमार, विनोद कुमार, अश्विनी तिवारी समेत सभी शिक्षकगण मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन