कैमूर: नुआंव में शान से लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Updated:
विज्ञापन

तिरंगे को सलामी देती प्रमुख रीमा सिंह

कैमूर के नुआंव प्रखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी और झांकियां निकालकर सभी का मन मोह लिया. विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया.

विज्ञापन

Kaimur Independence Day: आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में आन, बान और शान के साथ तिरंगा लहराया गया. आजादी के इस महापर्व पर स्कूल के बच्चों ने मुख्य सड़क पर झांकी निकाली. बच्चे हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रीय गीत की धुन पर ताल से ताल मिलाते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पंचायत भवनों पर हुआ ध्वजारोहण

इस दौरान प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख रीमा सिंह, बाल विकास परियोजना पर प्रभारी सीडीपीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, बीआरसी भवन पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुन्ना कुमार और थाना परिसर में थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने ध्वजारोहण किया.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रमा प्रसाद, पंचायत भवन पर मुखिया पुष्पा देवी, चंदेश पंचायत सरकार भवन पर मुखिया जयप्रकाश राय और दुमदुमा पंचायत भवन पर मुखिया विश्वामित्र सिंह ने तिरंगा फहराया. ऊच्च माध्यमिक विद्यालय बराढ़ी में प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी और सेवा सदन अस्पताल में डॉ धर्मेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया.

देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए.

मौके पर बीपीआरओ अरुणेश कुमार, पूर्व प्रमुख अभय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह उर्फ गट्टू, पूर्व उप प्रमुख द्वारिका प्रसाद, समाजसेवी विनायक जायसवाल, निशिकांत पांडेय, बीडीसी कमरूल होदा, बीडीसी विकास कुमार गुप्ता, अनीश अहमद, संजय वर्मा, राजीव श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन