लखीसराय अशोक धाम हादसा: हाई-टेंशन तार नहीं, अफवाह और भगदड़ ने ली 7 महिलाओं की जान, मृतकों और घायलों की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में घायल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के पावन अवसर पर एक भयावह हादसा हुआ. शिवकुंड के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिरने से मची भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

लखीसराय के प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) के पास सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे की असली वजह सामने आ गई है. इस भीषण दुर्घटना में आठ महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. शुरुआती दौर में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने और करंट लगने से मौतों की बात कही जा रही थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता कर आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि एक झूठी अफवाह के बाद मची भीषण भगदड़ के कारण हुई है.

विज्ञापन

हॉल्ट पर ट्रेनों का आगमन और पोल गिरने से फैली दहशत

प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना की मुख्य वजह अशोक धाम हॉल्ट पर एक ही समय में दोनों दिशाओं से ट्रेनों का आ जाना था. ट्रेनों को देखकर स्टेशन और मंदिर के आसपास मौजूद कुछ युवकों ने अचानक भाग-दौड़ शुरू कर दी. इसी भारी अफरा-तफरी के बीच वहां लगा एक बिजली का पोल भीड़ के दबाव या भाग-दौड़ के कारण नीचे गिर गया. पोल के गिरते ही वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के बीच यह अफवाह तेजी से फैल गई कि जमीन पर करंट दौड़ गया है.

कटी थी बिजली और कवर्ड था तार, फिर भी मची अंधी दौड़

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिस समय पोल गिरा, उस समय इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद थी. इसके अलावा जो तार जमीन पर गिरा था, वह पूरी तरह से कवर्ड यानी इंसुलेटेड था. इसके बावजूद अफवाह ने श्रद्धालुओं के बीच ऐसी दहशत फैलाई कि लोग बिना सोचे-समझे अपनी जान बचाने के लिए बेतहाशा भागने लगे. इसी अंधी दौड़ में कतार में लगी महिलाएं बेकाबू भीड़ के धक्के से नीचे गिर गईं और लोगों के पैरों तले कुचले जाने से आठ महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतकों की हुई पहचान, राहत कार्य और जांच के आदेश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं और घायलों की पहचान सार्वजनिक की

मृतक का नाम, पता

  1. मनमाला देवी (44) पति निरंजन कुमार, बड़हिया वार्ड 12, लखीसराय
  2. रिंकू देवी (50) पति नीरज यादव, बऊटोला फरदा,मुंगेर
  3. हेमलता देवी (55) पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय।
  4. ललिता देवी (50) पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय
  5. सविता कुमारी (35) रणवीर यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय
  6. सरोज देवी (65) पति जनार्दन सिंह, बकांवा भदौर, पटना
  7. सावित्री देवी (49) पति मोहन यादव, चननिया

लखीसराय घायल का नाम, पता

  1. गुंजन कुमारी 12 राजाराम शर्मा
  2. तन्नु कुमारी 22 राजाराम शर्मा
  3. कमली देवी 45 राजाराम शर्मा बालगुदर
  4. मौसम कुमारी 21 ललन साव लक्ष्मीपुर बड़हिया
  5. कुमकुम देवी 50 पति सुबोध राम नया टोला लखीसराय
  6. मोनी कुमारी 16 मनीष मंडल
  7. मोनी कुमारी 18 सोहन मंडल, धर्मरायचक वार्ड 6 लखीसराय
  8. शिवानी कुमारी 15 राजेश राम खुटहा डीह, बड़हिया
  9. विमला देवी 35 विनोद कुमार स्टेशन रोड मोकामा
  10. सविता देवी 40 सुधीर सिंह बकमा पटना
  11. रीना देवी 40 राजेश सिंह बभनगामा लखीसराय
  12. मुस्कान कुमारी 18 ललन राम भोला टोला लखीसराय
  13. रागिनी कुमारी 20 अशोक कुमार सिंह बकमा पटना
  14. रेणु देवी 50 अवधेश सिंह बकमा पटना
  15. टूटू कुमारी 15 शिवनंदन राम पचना रोड वार्ड संख्या 19 लखीसराय
  16. संध्या कुमारी 16 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय
  17. खुशी कुमारी 15 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय दोनों बहन
  18. पिंकी कुमारी 16 पंकज साव नवाबगंज सूर्यगढ़ा
  19. अमेरिका देवी 65 राजाराम चौधरी पुरवारी टोला फरदा मुंगेर
  20. लूटो देवी 55 तेतर साव कोर्ट एरिया लखीसराय
  21. रामपरी देवी 50 पप्पू यादव मुड़वरिया लखीसराय
  22. ममता देवी 25 दारो यादव चननिया सूर्यगढ़ा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन