पहले शादी, फिर कैडर बदला, अब पड़ोसी जिलों के DM बने IAS पति-पत्नी, जानिए अलंकृता-अंशुल की कहानी

Updated:
विज्ञापन

पति अंशुल के साथ आईएएस अलंकृता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IAS Couple Story: बिहार के प्रशासनिक फेरबदल में एक IAS दंपत्ति सबसे ज्यादा चर्चा में है. अलंकृता पांडेय को भागलपुर और उनके पति अंशुल अग्रवाल को बांका का डीएम बनाया गया है. जानिए बंगाल कैडर से बिहार तक अलंकृता के सफर और इस चर्चित IAS कपल की पूरी कहानी.

विज्ञापन

IAS Couple Story: बिहार सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद एक आईएएस पति-पत्नी चर्चा का केंद्र बन गए हैं. 2016 बैच की आईएएस अधिकारी अलंकृता पांडेय को भागलपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं उनके पति और आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल को बांका का डीएम नियुक्त किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि भागलपुर और बांका दोनों पड़ोसी जिले हैं. ऐसे में अब दोनों जिलों की कमान एक आईएएस दंपत्ति के हाथों में होगी.

विज्ञापन

कौन हैं अलंकृता पांडेय?

अलंकृता पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. वह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), प्रयागराज से बीटेक की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 85 हासिल की. अपनी प्रशासनिक क्षमता और कार्यशैली के कारण वह तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनी जाती हैं.

अलंकृता पांडेय की तस्वीर

जहानाबाद से भागलपुर तक का सफर

अलंकृता पांडेय अभी तक जहानाबाद की जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं. अब सरकार ने उन्हें भागलपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है. भागलपुर बिहार के प्रमुख प्रशासनिक और आर्थिक केंद्रों में शामिल है. ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी को काफी अहम माना जा रहा है.

बंगाल कैडर की अधिकारी, फिर बिहार में कैसे बनीं DM?

अलंकृता पांडेय की नियुक्ति को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी थीं. दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत अलग-अलग कैडर के दो अधिकारी विवाह के बाद इंटर-कैडर ट्रांसफर का विकल्प चुन सकते हैं. शादी के बाद अलंकृता पांडेय ने पश्चिम बंगाल से बिहार कैडर में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था.

पति अंशुल अग्रवाल बने ट्रांसफर की वजह

अलंकृता पांडेय के पति अंशुल अग्रवाल बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. इसी वजह से उन्होंने बिहार कैडर में आने का विकल्प चुना. इस प्रक्रिया के लिए पश्चिम बंगाल सरकार, बिहार सरकार और केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका कैडर बदलकर बिहार कर दिया गया. इसके बाद से वह बिहार प्रशासनिक सेवा तंत्र का हिस्सा हैं और राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं.

पति के साथ अलंकृता

बांका के डीएम बने अंशुल अग्रवाल

प्रशासनिक फेरबदल में अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है. वह भी अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. अब उन्हें बांका जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान सौंपी गई है.

पड़ोसी जिलों की कमान एक दंपत्ति के हाथ में

भागलपुर और बांका दोनों जिले भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत आते हैं. दोनों जिले भौगोलिक रूप से भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. ऐसे में यह एक अनोखा संयोग है कि पड़ोसी जिलों के डीएम पति-पत्नी हैं. प्रशासनिक गलियारों में इस पोस्टिंग की खूब चर्चा हो रही है.

Also Read: अब पटना में नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर, शहर के बाहर बनेगा हब, खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट का बड़ा ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन