ePaper

23 फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का सत्र, 27 को पेश किया जायेगा बजट

Updated at : 27 Jan 2017 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
23 फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का सत्र, 27 को पेश किया जायेगा बजट

पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आगामी 23 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा और 27 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जायेगा. इस दौरान कुल 23 बैठकें आयोजित की जायेंगी. सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रामनाथ दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आगामी 23 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा और 27 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जायेगा. इस दौरान कुल 23 बैठकें आयोजित की जायेंगी.

सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रामनाथ दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, जबकि 27 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा. 28 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य सरकार जवाब देगी.

सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आगामी छह से 10 मार्च तक और 15 -16 मार्च को अनुदान मांगों पर वाद-विवाद होगा. 29 और 30 मार्च को विधयेक और अन्य राजकीय कार्य निबटाये जायेंगे. 31 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पारित होगा. बिहार सरकार आम बजट को लेकर तैयारी में जुट गयी है.

बजट को लेकर वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दकी तमाम विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठकों का मकसद बजट में की तैयारी के लिए हर विभागीय प्रमुख से राय ली जा रही है. वित्त मंत्री ने पिछले सप्ताह ही पर्यावरण विभाग, युवा कार्य एवं खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन