कर्नाटक: शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली में, मंत्रिमंडल गठन पर कांग्रेस आलाकमान से करेंगे चर्चा

Updated:
विज्ञापन

खरगे, राहुल गांधी और शिवकुमार, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Karnataka New Cabinet: कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया राज्य के अगले मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

Karnataka New Cabinet: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. कांग्रेस नेतृत्व के कहने पर सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, उसके बाद शिवकुमार को शनिवार 30 मई को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था. उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

विज्ञापन

शिवकुमार 3 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिवकुमार बुधवार 3 जून को शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन परिसर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

कर्नाटक सरकार में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं शामिल

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किए जाने का प्रावधान है. मंत्री पद के दावेदारों की लंबी कतार और उपलब्ध पदों की सीमित संख्या के बीच शिवकुमार के सामने संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है. उन्हें हर कदम बेहद सावधानी से उठाना होगा, क्योंकि मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले नेताओं की नाराजगी बड़े स्तर पर असंतोष का रूप ले सकती है. मंत्रियों की संख्या को लेकर जब शिवकुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे जानकारी नहीं है. पार्टी आलाकमान जो तय करेगा, वही होगा. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.

सिद्धारमैया कैबिनेट के कुछ मंत्र दिख सकते हैं शिवकुमार कैबिनेट में

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव उनके पास नहीं आया है. इस बीच, मंत्री पद के इच्छुक कई उम्मीदवार आलाकमान के समक्ष अपनी पैरवी करने के लिए नयी दिल्ली गए हैं. कई पूर्व मंत्री और विधायक शिवकुमार एवं सिद्धारमैया से मुलाकात कर चुके हैं. जहां सिद्धारमैया की भंग हो चुकी मंत्रिपरिषद के कुछ मंत्री नए मंत्रिमंडल में अपनी जगह बरकरार रखने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं इस बार मंत्री बनने की उम्मीद लगाए कई विधायक भी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं.

नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण

नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है. जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धारमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी. यह भी चर्चा है कि कई उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं और सिद्धारमैया मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को नए मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है. हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल गठन को लेकर विचार-विमर्श अभी जारी है.

सिद्धारमैया के बेटे को उम्मीद, शिवकुमार कैबिनेट में मिलेगी जगह

रविवार को शिवकुमार से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया के पुत्र और कांग्रेस विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें अगले मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंत्री पद देने का आश्वासन भी दिया है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा जारी है. यह पद फिलहाल शिवकुमार के पास है. वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सतीश जारकीहोली इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ मंत्री पद भी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: क्या नई पार्टी बनाने जा रहे बीजेपी नेता अन्नामलाई? दो दिन बाद करेंगे बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola