तमिलनाडु: क्या नई पार्टी बनाने जा रहे बीजेपी नेता अन्नामलाई? दो दिन बाद करेंगे बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

अन्नामलाई, फोटो एक्स

Tamil Nadu बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले हैं.

विज्ञापन

Tamil Nadu: अन्नामलाई ने दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बारे में कहा- वह दो दिनों में जवाब देंगे और अपना रुख स्पष्ट करेंगे.

विज्ञापन

अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले लगाए गए पोस्टर

4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में हमारे नेता, आओ और हमारा नेतृत्व करो जैसे नारों वाले पोस्टर लगाए गए हैं.

मुझे नहीं लगता कि अन्नामलाई बीजेपी छोड़ेंगे : DMK नेता

BJP नेता अन्नामलाई के बारे में DMK नेता TKS एलंगोवन ने कहा, यह एक मजेदार बात है कि वह एक नई पार्टी बनाने के लिए BJP से इजाजत मांग रहे हैं, जबकि वह पहले से ही BJP के कार्यकर्ता हैं. मैं कह सकता हूं कि BJP में कुछ भी हो सकता है. मुझे नहीं लगता कि अन्नामलाई पार्टी छोड़ेंगे, क्योंकि पार्टी चलाना आसान काम नहीं है. वह विजय की तरह कोई अभिनेता नहीं हैं. चलिए, इंतजार करते हैं और देखते हैं कि आगे क्या होता है.

विधानसभा चुनाव के बाद तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने धमाकेदार जीत दर्ज और राज्य में नई सरकार बनाई. टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर डीएमके और एआईएडीएमके के दशकों पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया. विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय की पार्टी को दूसरी पार्टियों के विधायकों ने भी समर्थन दिया. जिसके बाद उनके पास 120 विधायकों को समर्थन हो गया.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola