WATCH VIDEO: सास को दामाद से हुआ प्यार, शादी के मसले पर फंसा पेंच

Updated:
विज्ञापन

सास (35 वर्ष) को 19 साल के दामाद से हुआ प्यार. फोटो- सोशल मीडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामाजिक मर्यादा और पारंपरिक रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है.जहां एक 35 वर्षीय विधवा महिला को अपनी बहन के दामाद से प्रेम हो गया. दोनों अब शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं, जिससे परिवार में विवाद खड़ा हो गया है.

विज्ञापन


विज्ञापन
View on Instagram

समाज में सास दामाद के रिश्ते को सम्मान से देखा जाता है. लेकिन इसी रिश्ते में प्रेम की एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. कोतवाली क्षेत्र की एक 35 वर्षीय विधवा महिला, जो पांच बच्चों की मां है, को अपनी बहन के दामाद से प्रेम हो गया. दोनों अब एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं.

दो साल पहले हुई थी युवक की शादी

महिला की बहन भी उसी मोहल्ले में रहती है. उसकी बेटी की शादी करीब दो साल पहले दूसरे मोहल्ले के 19 वर्षीय युवक से हुई थी. शादी के बाद युवक का अपनी ससुराल के साथ-साथ अपनी मौसिया सास के घर भी आना-जाना होने लगा. इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.

छह महीने पहले सामने आया प्रेम संबंध

बताया गया कि दोनों के बीच करीब 6 महीने पहले प्रेम संबंध शुरू हुए. जब इसकी जानकारी महिला और युवक के स्वजन को हुई तो उन्होंने दोनों का विरोध किया. परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने बातचीत बंद नहीं की और एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं हुए.

बच्चों ने भी किया विरोध, फिर शादी की जिद

महिला के 5 बच्चों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने भी इसका विरोध किया. इसके बावजूद महिला और युवक ने साथ रहने का फैसला कर लिया. दोनों ने शादी करने की जिद पकड़ ली, जिसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया.

घर में पंचायत भी नहीं सुलझा सकी मामला

बुधवार को परिवार के लोगों ने घर में पंचायत कर दोनों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक समझाने के बाद भी महिला और युवक एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए. आखिरकार स्वजन दोनों को लेकर कोतवाली पहुंच गए.

पुलिस के सामने युवक ने बताई पूरी कहानी

कोतवाली में युवक ने पुलिस को बताया कि उसके और महिला के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध हैं. उसने कहा कि अब दोनों शादी करना चाहते हैं. महिला ने भी युवक की बात का समर्थन करते हुए उसके साथ रहने की इच्छा जताई.

पांच बच्चों को भी साथ रखने की बात

जब पुलिस और स्वजन ने युवक से महिला के पांच बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बच्चों को भी साथ रखने की बात कही. हालांकि, महिला के स्वजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं. देर शाम तक पुलिस और परिवार के लोग दोनों को समझाने में जुटे रहे.

कोतवाली में चल रही काउंसिलिंग

कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला के उसकी बहन के दामाद के साथ प्रेम संबंध हैं. मामले में दोनों की काउंसिलिंग की जा रही है. पुलिस और स्वजन दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान मौसम: राजस्थान में आज कई जिलों में होगी तेज बारिश, 70 KM प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola