राजस्थान मौसम: राजस्थान में आज कई जिलों में होगी तेज बारिश, 70 KM प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश से बचने के लिए रिक्शावाले ने खुद को प्लास्टिक से कवर किया, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्थान में 18 सितंबर को कई जगहों पर तेज से मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 19 सितंबर के बाद मानसून की वापसी के संकेत हैं.

विज्ञापन

राजस्थान मौसम: 18 सितंबर को राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी राजस्थान कई जिलों में तेज से मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

जयपुर समेत कई शहरों में बदला मौसम

राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों के विभिन्न इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

क्रमजिलाबारिश की संभावना
1जयपुरतेज से भारी बारिश
2उदयपुरतेज से भारी बारिश
3कोटातेज बारिश
4बारांतेज से भारी बारिश
5सवाई माधोपुरतेज से भारी बारिश
6बूंदीतेज बारिश
7चूरूतेज बारिश
8अलवरतेज से भारी बारिश
9भरतपुरतेज बारिश
10भीलवाड़ातेज बारिश
11दौसातेज बारिश
12बाड़मेरतेज बारिश
13जैसलमेरतेज बारिश
14जालौरतेज बारिश

70 KM प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

कुछ इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

19 सितंबर के बाद मानसून की विदाई के संकेत

राजस्थान में 19 सितंबर के बाद मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है और 21 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Weather Alert: आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली भी बरपाएगी कहर; जाने अपने शहर का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola