राजस्थान में आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जाने अपने शहर का हाल

Updated:
विज्ञापन

बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग (PC : ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है.

विज्ञापन

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ( IMD) के मुताबिक, आज (17 सितंबर) को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से राज्य में बारिश का दौर फिर तेज होने की संभावना है.

विज्ञापन
क्रमजिलामौसम का अनुमान
1टोंक🌧️ भारी बारिश, आंधी
2कोटा🌧️ भारी बारिश, आंधी
3चित्तौड़गढ़🌧️ भारी बारिश, आंधी
4जयपुर🌧️ भारी बारिश, आंधी
5भीलवाड़ा🌧️ भारी बारिश, आंधी
6प्रतापगढ़🌧️ भारी बारिश, आंधी
7उदयपुर🌧️ भारी बारिश, आंधी
8अजमेर🌧️ भारी बारिश, आंधी
9सीकर🌧️ भारी बारिश, आंधी
10जैसलमेर🌦️ मध्यम से तेज बारिश
11बाड़मेर🌦️ मध्यम से तेज बारिश
12जोधपुर🌦️ मध्यम से तेज बारिश
13भरतपुर🌦️ मध्यम से तेज बारिश
14पाली🌦️ मध्यम से तेज बारिश
15अलवर🌦️ मध्यम से तेज बारिश
16बीकानेर🌦️ मध्यम से तेज बारिश
17चूरू🌦️ मध्यम से तेज बारिश
18हनुमानगढ़🌦️ मध्यम से तेज बारिश
19श्रीगंगानगर🌦️ मध्यम से तेज बारिश

60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में लोगों को आंधी और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान के करीब 20 जिलों में आज मौसम खराब रहने का अनुमान है. टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर और सीकर में भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है.

इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के आसार

इसके अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भरतपुर, पाली, अलवर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में भी मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है. कई जगहों पर बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

पूर्वी राजस्थान में बारिश का जोर

पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने 14 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

पश्चिमी राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

जयपुर में 29 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

राजधानी जयपुर में भी आज बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: 16 सितंबर को इन जिलों में होगी भारी बारिश,40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; देखें जिलों की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola