पटना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बुद्धा कॉलोनी और रामकृष्णानगर समेत 16 थानों के थानाध्यक्ष बदले, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 01 Jun 2026 10:12 PM
Patna News: पटना जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के आदेश पर रामकृष्णानगर, बुद्धा कॉलोनी, शाहपुर और जानीपुर समेत 16 थानों के थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं.
Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट) राजधानी पटना में सोमवार को पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामकृष्णानगर और बुद्धा कॉलोनी समेत 16 थानों के थानाध्यक्षों (SHO) का तबादला कर दिया है. जारी आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को दूसरे महत्वपूर्ण थानों का प्रभार सौंपा गया है, तो वहीं कतिपय अधिकारियों को थानों से हटाकर वापस पुलिस केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है.
जानिए किस थाने में हुई किसकी तैनाती
- रामकृष्णानगर व बुद्धा कॉलोनी: रामकृष्णानगर थाने के निवर्तमान थानाध्यक्ष राजीव कुमार को हाथीदह का अंचल पुलिस निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर) बनाया गया है. उनकी जगह पर संतोष कुमार शर्मा रामकृष्णानगर थाना के नए थानाध्यक्ष होंगे. वहीं, आईट्रिपल सी (I-CCC) में तैनात दिनेश कुमार सिंह को बुद्धा कॉलोनी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
- शाहपुर, जानीपुर व पिपलांवा: शाहपुर के थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. उनकी जगह जानीपुर के थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को शाहपुर की कमान दी गई है. पिपलांवा के थानाध्यक्ष सागर को जानीपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विशिष्ट आसूचना ईकाई से आए अतुल कुमार पिपलावां के नए थाना प्रभारी होंगे.
- पालीगंज, गौरीचक व भगवानगंज: पालीगंज के थानाध्यक्ष सुमन कुमार को गौरीचक का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, भगवानगंज के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है और उनकी जगह विशिष्ट आसूचना ईकाई के अमरेंद्र को भगवानगंज का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
- पिपरा, पंचरूखिया व लहसुना: पिपरा के थानाध्यक्ष कलेंद्र कुमार को हटाकर उनकी जगह प्रिंस को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पंचरूखिया के थानाध्यक्ष विक्रम कुमार को लहसुना की कमान सौंपी गयी है, जबकि विकास सिंह पंचरूखिया थाना के नए थानाध्यक्ष बने हैं. इसके साथ ही लहसूना की थानाध्यक्ष खुशबू को दनियावां का नया जिम्मा मिला है, जबकि दनियावां के निवर्तमान प्रभारी अनिल प्रसाद को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है.
- सकसोहरा, मरांची व हाथीदह: सकसोहरा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को पालीगंज थाना भेजा गया है. डायल 100 में तैनात शुभम सुमन को सकसोहरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. मरांची थाने के थानाध्यक्ष अवधेश पासवान को पुलिस केंद्र भेजते हुए दानापुर थाने में तैनात रौशन कुमार को मरांची थाना की कमान सौंपी गयी है. विशिष्ट आसूचना इकाई में तैनात अभिषेक कुमार को हाथीदह और विनोद कुमार को पंचमहला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है.
- शाहजहांपुर, सिगोड़ी व दुल्हिनबाजार: शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष मुन्ना दास को पुलिस केंद्र भेज दिया गया और उनकी जगह कोतवाली थाना में तैनात बमबम को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है. सिगोड़ी के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह को पुलिस केंद्र भेजा गया है और उनकी जगह डायल 100 में तैनात तनेश पायल को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
- पियरपुरा, रानीतालाब व अन्य: पियरपुरा की थानाध्यक्ष रंजन कुमार को हटा कर खगौल थाना में तैनात पूजा राठी को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. दानापुर थाना में तैनात श्रवण कुमार को रानीतालाब थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, दुल्हिनबाजार थाने के थानाध्यक्ष सोनू कुमार यादव को पुलिस केंद्र भेजा गया है और उनकी जगह पर विकास कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
Also Read: इटाढ़ी के बाद अब चौसा रेलवे फाटक पर भी हमेशा के लिए लटका ताला, 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










