IIT Patna Workshop: थिंक इंडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश

Updated:
विज्ञापन
आईआईटी पटना में थिंक इंडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

आईआईटी पटना में थिंक इंडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

आईआईटी पटना में 'थिंक इंडिया' की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है. इस कार्यक्रम में युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया है.

विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में शनिवार को ‘थिंक इंडिया’ की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, थिंक इंडिया के राष्ट्रीय प्रभारी सुमित पांडे और राष्ट्रीय संयोजक विज्जुअल मांगत पुंडीर मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने की.

युवाओं को इंटर्नशिप कार्यक्रमों की दी जानकारी

मुख्य वक्ता आशीष चौहान ने छात्रों को थिंक इंडिया के विभिन्न इंटर्नशिप कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने ‘विधि’, ‘नीति’ और ‘अनुभूति’ जैसे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि ये युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं.

सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने पर दिया जोर

आशीष चौहान ने युवाओं से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को समझने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की मूल चेतना और संस्कारों को अपनाकर भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी जरूरी: आईआईटी निदेशक

आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ समाज के प्रति संवेदनशीलता भी जरूरी है. उन्होंने छात्रों से दयालुता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया.

तकनीकी और नेतृत्व विकास पर होंगे सत्र

कार्यशाला के दौरान तकनीकी, वैचारिक और नेतृत्व विकास से जुड़े कई सत्र आयोजित किए जाएंगे. थिंक इंडिया के पदाधिकारियों ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय विकास से जुड़े विषयों पर प्रेरित किया.


विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन