लालू ने की स्मृति ईरानी की तारीफ

पटना : केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय मिलने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी की तारीफ करते हुए उनकी काफी सराहना की. […]
पटना : केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय मिलने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी की तारीफ करते हुए उनकी काफी सराहना की. लालू यादव ने कहा कि स्मृति ईरानी एक भद्र महिला हैं.
लालू ने स्मृति के पक्ष में नजर आये. उन्होंने कहा कि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं. वह भी हमें बहुत सम्मान करती हैं. लालू ने कहा कि कपड़ा मंत्रालय एक डूबा हुआ मंत्रालय है. उसमें अभी काफी काम करने हैं. केंद्र सरकार ने उसे ठीक करने और सुधारने के लिये ही स्मृति ईरानी को इसे सौंपा है. लालू अपने आवास पर फिल्म अभिनेता इरफान खाना की आगामी फिल्म मदारी के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




