ePaper

बिहार में योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे महागठबंधन के मंत्री, खाली रही गयीं कुर्सियां

Updated at : 21 Jun 2016 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे महागठबंधन के मंत्री, खाली रही गयीं कुर्सियां

पटना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिहारमें राजधानी की भेंट चढ़ गया. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ने इसका आयोजन रखा था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय दूर संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद योग करने आए, लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई मंत्री नहीं आया दरअसल, बिहार सरकार ने […]

विज्ञापन

पटना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिहारमें राजधानी की भेंट चढ़ गया. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ने इसका आयोजन रखा था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय दूर संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद योग करने आए, लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई मंत्री नहीं आया

दरअसल, बिहार सरकार ने विश्व योग दिवस पर न तो कोई कार्यक्रम आयोजित किया और न ही बिहार सरकार का कोई मंत्री या विधायक योग के किसी कार्यक्रम में शामिल होता दिखा. राजधानी में हुए इस योग कार्यक्रम के लिए पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने खुद जाकर नीतीश सरकार के अधिकतर मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और जदयू-राजद के नेताओं को निमंत्रित भी किया था. लेकिन भाजपा नेताओं को छोड़ कर बिहार भर में हुए योग के किसी कार्यक्रम में सरकारकीओर से काेईमंत्रीया नेता शामिल नहीं हुए.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ विपक्ष के नेता प्रेम कुमार, विधायक नीति नवीन, संजीव चौरसिया और अरुण कुमार यहां योग करने पहुंचे. जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव नेभाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से इनकार कर दिया है, इसलिए वो आयोजन में नहीं पहुंचे. तीनों मंत्रियों की कुर्सियां इस मौके पर खाली रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन