शराब पीते माननीयों का स्टिंग करनेवालों को 50 हजार रुपये का इनाम : पप्पू यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 10:39 PM

विज्ञापन

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार एक बड़ी शराब बनानेवाली कंपनी को लाभ पहुंचाना चाहती है और इसके लिए पूरी कोशिश कर रही है. इसकेसाथहीउन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, विधान […]

विज्ञापन

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार एक बड़ी शराब बनानेवाली कंपनी को लाभ पहुंचाना चाहती है और इसके लिए पूरी कोशिश कर रही है. इसकेसाथहीउन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, विधान पार्षदों को शराब पीते स्टिंग करनेवालों को 50 हजार रुपयेकाइनाम दिया जायेगा.

सांसदपप्पू यादव ने पंचायत चुनाव में शराब बांटने के आरोपित प्रत्याशियों के नामांकन रद करने की मांग भी राज्य चुनाव आयोग से की. उन्होंने बताया कि माननीयों को शराब पीते स्टिंग करनेवालों को 50 हजार रुपये दिया जायेगा. जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी शराब पीते पाये गये, तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जायेगा व उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन