रामगढ़ : दवा दुकानों की हड़ताल से पतरातू में मरीज परेशान
दवा दुकानें बंद
Patratu News: पतरातू में ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के बंद के कारण दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
Patratu News: पतरातू में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी बंद के आह्वान पर बुधवार को क्षेत्र की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं. न्यू मार्केट, बिरसा मार्केट, ब्लॉक मोड़ सहित अन्य इलाकों में मेडिकल दुकानों के शटर गिरे रहे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट डिस्काउंट पर रोक की मांग
दवा दुकानदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह बंद रखा. जारी बैनर और पोस्टर के माध्यम से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने तथा नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई. दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन और बड़े कॉरपोरेट कारोबार के कारण छोटे दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.
एकदिवसीय सांकेतिक बंद, सीमित स्तर पर दवाएं उपलब्ध
दुकानदारों ने बताया कि यह बंद एकदिवसीय सांकेतिक विरोध के रूप में किया गया है. हालांकि आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए कुछ स्थानों पर सीमित स्तर पर दवाएं उपलब्ध कराई गईं.
मरीजों को हुई परेशानी
बंद के कारण खासकर बुजुर्ग मरीजों और नियमित दवा लेने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
सरकार से मांग
रामगढ़ जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों ने कहा कि सरकार को दवा व्यवसायियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. वहीं आम लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान निकालने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए