आज शाम से 22 मई तक बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं

Updated:
विज्ञापन

विद्युत विभाग की तस्वीर

Patna News: बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) द्वारा नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

Patna News: बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) द्वारा नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन का कार्य किया जा रहा है. तकनीकी प्रक्रिया के कारण 20 मई की शाम 7 बजे से 22 मई की सुबह 8 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति नहीं होगी बाधित

बिजली कंपनियों की ओर से जारी सूचना के अनुसार, माइग्रेशन अवधि के दौरान यदि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का रिचार्ज नहीं हो पाता है, तब भी उनकी बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी. इस दौरान किसी भी उपभोक्ता की विद्युत सेवा बाधित नहीं की जाएगी.

कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

तकनीकी कार्य के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, लोड एवं नाम परिवर्तन, बिल सुधार समेत अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी.

उपभोक्ताओं से समय पूर्व भुगतान की अपील

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज निर्धारित समय से पहले ही कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

ALSO READ: आज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का राज्यव्यापी बंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन