पटना-सासाराम फोरलेन के लिए ₹149 करोड़ मंजूर, तपुर और बिहटा में 176 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Updated:
विज्ञापन
patna news

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पटना-सासाराम फोरलेन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

विज्ञापन

Patna News: भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पटना-सासाराम फोरलेन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है.राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पटना जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा भुगतान मद में 149.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. पटना जिले के नौबतपुर और बिहटा अंचल के 21 मौजों में कुल 176.16 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. सके लिए दोनों अंचलों में विशेष कैंप लगाकर मिशन मोड में जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है.

रैयतों के दस्तावेज अपडेट कराने पर जोर

नौबतपुर और बिहटा के अंचल अधिकारियों (सीओ) द्वारा अर्जित भूमि के रैयतों की जमीन से जुड़े दस्तावेज, जमाबंदी और अन्य अभिलेखों को अद्यतन कराया जा रहा है. थ ही रैयतों से आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए इलाके में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. शासन की ओर से लोगों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने और प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि मुआवजा भुगतान और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए.

80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

अधिकारियों के अनुसार, पटना-सासाराम फोरलेन परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य तभी शुरू किया जाएगा, जब कम से कम 80 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण पूरा हो जाएगा. ह परियोजना भारतमाला योजना के तहत क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और यातायात सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है.

ALSO READ: स्वास्थ्य विभाग सख्त: पटना के सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को जारी किया निर्देश

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन