एक घर, एक गैस कनेक्शन: अब नहीं चलेंगे रसोई में दो-दो चूल्हे, सरकार का नया नियम!

Cooking Gas New Rule
Cooking Gas New Rule : क्या आपके घर में भी सिलेंडर और पाइप वाली गैस (PNG) दोनों हैं? तो सावधान हो जाइए! सरकार के नए ‘नो ड्यूल कनेक्शन’ नियम के तहत अब आप दोनों का इस्तेमाल एक साथ नहीं कर पाएंगे. 30 जून तक आपको इनमें से कोई एक कनेक्शन सरेंडर करना होगा, नहीं तो आपका एलपीजी कनेक्शन खुद-ब-खुद ब्लॉक हो जाएगा.
Cooking Gas New Rule : आजकल कई घरों में एक अजीब सा ट्रेंड देखने को मिलता है. घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) तो लगी ही होती है, लेकिन बैकअप के तौर पर लोग एक एलपीजी (LPG) सिलेंडर भी कोने में छुपा कर रखते हैं कि ‘क्या पता कब जरूरत पड़ जाए!’ लेकिन अब ऐसा नहीं चल पाएगा.
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से देश में एलपीजी की थोड़ी किल्लत (शॉर्टेज) चल रही है. सरकार इस समस्या से निपटने के लिए तेजी से पाइप वाली गैस का नेटवर्क बढ़ा रही है. इसी बीच, सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसे ‘नो ड्यूल कनेक्शन’ (No Dual Connection) नियम कहा जा रहा है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि यह पूरा माजरा क्या है और आप पर इसका क्या असर पड़ेगा.
क्या है यह ‘नो ड्यूल कनेक्शन’ का नया नियम ?
आगामी 1 जुलाई से पूरे देश में यह नियम लागू होने जा रहा है. इसके मुताबिक, कोई भी परिवार एक साथ दो-दो सरकारी सब्सिडी का फायदा नहीं उठा सकता. अगर आपके घर में पाइप वाली गैस (PNG) चल रही है, तो आप सरकारी एलपीजी सिलेंडर नहीं रख सकते. सरकार का मानना है कि जब एक घर में पाइप से गैस आ रही है, तो सिलेंडर किसी ऐसे जरूरतमंद को मिलना चाहिए जिसके पास पाइप वाली गैस की सुविधा नहीं है.
अगर दोनों कनेक्शन हैं, तो अब क्या करना होगा?
सरकार ने इसके लिए 30 जून तक की मोहलत दी है. अगर आपके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो आपको इनमें से किसी एक को खुद ही सरेंडर (वापस) करना होगा. आप चाहें तो पाइप वाली गैस रखें या फिर सिलेंडर.
बात न मानने पर क्या होगा ?
अगर आप सोचते हैं कि ‘किसे पता चलने वाला है’ और आप 30 जून तक कोई एक कनेक्शन बंद नहीं करते हैं, तो तेल कंपनियों (जैसे IOCL, BPCL, HPCL) को सख्त निर्देश दिए गए हैं.
- आपकी एलपीजी की नई बुकिंग और रिफिल तुरंत रोक दी जाएगी.
- आपका एलपीजी कनेक्शन ऑटोमैटिक तरीके से सस्पेंड यानी ब्लॉक कर दिया जाएगा.
Also Read : तेल के बढ़े दाम, ट्रंप की धमकी से फिर घबराया बाजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










