शत्रुघ्न ने पार्टी को दी कार्रवाई करने की चुनौती, कहा, ''हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2015 5:35 PM

विज्ञापन

पटना: बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद खुद को पार्टी की ओर से निष्काषित किये जाने संबंधी मीडिया में आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को न्यूटन के तीसरे नियम को याद करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि न्यूटन के तीसरे नियम के मुताबिक […]

विज्ञापन

पटना: बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद खुद को पार्टी की ओर से निष्काषित किये जाने संबंधी मीडिया में आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को न्यूटन के तीसरे नियम को याद करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि न्यूटन के तीसरे नियम के मुताबिक हर क्रिया के विपरित बराबर प्रतिक्रिया होती है. उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने संबंधी खबरों के आने के बाद लोग लगातार उनसे इस संबंध में सवाल पूछ रहे है जबकि इसको लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने का प्रयास नही किया गया.

गौर हो कि हाल के दिनों में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी विरोधी बयान के लिये जाने जाते रहे है. जिसको लेकर कई मंचों पर भाजपा के नेता असहज दिखे. इसी कड़ी में कल मीडिया में उनके बागी तेवर को देखते हुए पार्टी की ओर से कार्रवाई का मन बनाने संबंधी खबरें प्रकाशित हुई. मीडिया रिपोर्ट्स में उनके खिलाफ बिहार चुनाव के बाद बड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी. इसी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आज ट्वीटर के माध्यम से कहा कि पार्टी से बाहर का रास्ता का दिखाये जाने संबंधी मीडिया की खबरें आधिकारिक नहीं है. लेकिन मीडिया में इस खबर का प्रचार प्रसार किया. हालांकि इसमें सच्चई नही है. उन्होंने आगे कहा कि इन खबरों के आने के बाद लोग लगातार उनसे इस संबंध में सवाल पूछ रहे है. भाजपा सांसद ने कहा कि वे इसपर कंमेंट्स नहीं करना चाहते है लेकिन हमें न्यूटन का तीसरा नियम नही भूलना चाहिए. जिसमें कहा गया है कि हर क्रिया के बाद बराबर प्रतिक्रिया होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन