बिहार के पूर्व सीएम की अपराधियों को चेतावनी, RJD पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन
Tejashwi Yadav and Jitan Ram Manjhi

तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी

Bihar Encounter: बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें. उन्होंने आरजेडी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सम्राट चौधरी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Encounter: केंद्रीय मंत्री और हम नेता जीतनराम मांझी ने बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस कार्रवाई को लेकर कहा कि अपराधी या तो अपराध करना छोड़ दें या फिर बिहार छोड़ दें. अगर वे नहीं सुधरे तो कार्रवाई में मारे जाएंगे. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि नई सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. बिहार में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में डर बना है.

RJD पर लगाया गंभीर आरोप

जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जमीन कब्जा, हत्या और एससी-एसटी अत्याचार से जुड़े कई मामलों में आरजेडी के लोगों का नाम सामने आता है. मांझी ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े भी इसी तरफ इशारा करते हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी के लोगों को अपनी कार्यशैली बदलनी चाहिए. मांझी ने दो टूक कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शने वाली नहीं है.

नई सरकार के बाद बढ़ी पुलिस कार्रवाई

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई एनडीए सरकार बनने के बाद लगातार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में कई अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे जा चुके हैं, जबकि कई बदमाश घायल हुए हैं. सरकार का कहना है कि जो अपराधी पुलिस पर हमला करेंगे या कानून को चुनौती देंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एनकाउंटर पर तेज हुई राजनीति

बिहार में हो रही पुलिस मुठभेड़ों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि सरकार जाति देखकर कार्रवाई कर रही है और कुछ खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.

इसके जवाब में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कानून के आधार पर हो रही है. उन्होंने साफ कहा कि पुलिस को चुनौती देने वालों को 48 घंटे के अंदर जवाब मिलेगा.

बिहार पुलिस ने भी जाति के आधार पर एनकाउंटर के आरोपों को खारिज किया है. एडीजी कानून व्यवस्था सुधांशु कुमार ने कहा कि पुलिस अपनी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन