Patna News: भीषण गर्मी में अंधेरे में डूबे बिक्रम के 150 घर, जानिए कब तक बदलेगा ट्रांसफार्मर

Updated:
विज्ञापन
patna news

पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड-6 स्थित डोमिनिया पुल इलाके में ट्रांसफार्मर जलने से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर भेज दिया है और बुधवार सुबह तक सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Patna News:(रवि प्रकाश की रिपोर्ट) पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 स्थित डोमिनिया पुल इलाके में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. भीषण गर्मी के बीच बिजली कटने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी की समस्या से लेकर दैनिक कार्य तक प्रभावित हो गए हैं.

बिजली विभाग ने शुरू की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं और स्टॉक प्वाइंट से नया ट्रांसफार्मर भी भेज दिया गया है.

सुबह तक बहाल होगी बिजली आपूर्ति

जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार ने कहा कि रात होने के कारण कार्य में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन बुधवार सुबह तक हर हाल में नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. ट्रांसफार्मर चार्ज होते ही इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.

लोगों ने ली राहत की सांस

बिजली विभाग के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से हालात काफी खराब हो गए थे, लेकिन सुबह तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद से राहत मिली है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन