पटना: बिहार बंद को लेकर दानापुर स्टेशन पर रेल पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

Author Sanjay pandey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करती पुलिस

फ्लैग मार्च करती पुलिस

बिहार बंद के दौरान दानापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी की गई. रेल पुलिस और आरपीएफ ने मजिस्ट्रेटों के साथ फ्लैग मार्च निकाला. बंद का शहर पर कोई खास असर नहीं दिखा, सामान्य परिचालन जारी रहा.

विज्ञापन

Patna News : खगौल में बिहार बंद को लेकर शनिवार को दानापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने दो मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला. हालांकि बंद का असर नगर में नहीं दिखा और स्कूल, कॉलेज, दुकानें, बस, ऑटो तथा निजी वाहनों का परिचालन सामान्य रहा.

स्टेशन परिसर में चला सघन जांच अभियान

फ्लैग मार्च के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. यात्रियों के सामान की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई.

अतिरिक्त पुलिस बल की रही तैनाती

रेल डीएसपी कंचन राज ने बताया कि छात्र आंदोलन को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्टेशन परिसर में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है.

खगौल शहर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई

वहीं खगौल पुलिस ने मोती चौक, डीआरएम चौराहा, खगौल लख, चक्रदहा मोड़, गाड़ीखाना समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. पुलिस लगातार गश्त कर विधि-व्यवस्था पर नजर बनाए रही.


विज्ञापन
Sanjay Pandey

लेखक के बारे में

By Sanjay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन