पटना: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि, छात्रों ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम

Author Sanjay kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सैनिकों का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. देशभक्ति गीतों और पूर्व सैनिकों के अनुभवों ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को बीबीगंज स्थित अंबेडकर भवन में सबका विकास द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग संस्थान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ. इसके बाद कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

छात्रों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में शहीदों के साहस और बलिदान को याद किया गया.

पूर्व सैनिकों ने सुनाए कारगिल युद्ध के अनुभव

पूर्व सैनिक शैलेश कुमार धीरज उर्फ सुधीर फौजी ने कारगिल युद्ध की कठिन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दुर्गम पहाड़ों, प्रतिकूल मौसम और ऊंचाई पर बैठे दुश्मनों के बावजूद भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और रणनीति के बल पर विजय हासिल की. संस्था के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने 'ऑपरेशन विजय' को भारतीय सेना के पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण बताया तथा कहा कि इस युद्ध में 527 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और 1300 से अधिक जवान घायल हुए थे.

वीर सैनिकों के शौर्य को किया याद

पूर्व सैनिक राम शरण प्रसाद ने कारगिल विजय की ऐतिहासिक गाथा सुनाते हुए बच्चों को युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ. जगदीश रावत, देवकुमार मालाकार, अर्जुन कुमार प्रियदर्शी, इंद्रदेव राज, विनोद, शैलेश प्रिय, आशा कुमारी, ज्ञानवी साक्षी, सम्राट राज, उमेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद और कृष्ण प्रसाद सहित अन्य लोगों ने भी वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन