पटना-दरभंगा समेत 3 हवाई अड्डों का होगा विस्तार, 5 और शहरों से छोटे विमानों के लिए जून में खुलेगा टेंडर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 May 2026 9:44 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Airport Expansion: बिहार में हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे विस्तार पर सहमति बनी है. पूर्णिया समेत कई छोटे एयरपोर्ट से भी जल्द विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है.
Bihar Airport Expansion: बिहार में हवाई सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मंगलवार को दिल्ली में हुई हाईलेवल बैठक में राज्य के कई एयरपोर्ट को लेकर अहम फैसले लिए गए. बैठक में पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे विस्तार पर सहमति बनी. वहीं बिहार के कई छोटे एयरपोर्ट से भी जल्द विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है.
जेडीयू सांसद संजय झा ने जानकारी दी कि नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ हुई बैठक में बिहार के एयरपोर्ट से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मंत्रालय के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे.
पटना एयरपोर्ट को और आधुनिक बनाने की तैयारी
बैठक में पटना एयरपोर्ट के रनवे को करीब 300 मीटर तक बढ़ाने पर सहमति बनी. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर सिंपल एप्रोच लाइट लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई. इसके लिए राज्य सरकार से लगभग 49 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है. सरकार का मानना है कि इससे पटना एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही और ज्यादा सुरक्षित और आसान होगी.
दरभंगा एयरपोर्ट को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय दर्जा
दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में भी बड़ी प्रगति हुई है. रनवे को 12 हजार फीट तक बढ़ाने की तैयारी है. इसके लिए 90 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. बताया गया कि अगले दो सप्ताह में यह जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दी जाएगी.
इस मामले में रक्षा मंत्रालय के साथ भी जल्द बैठक होगी. माना जा रहा है कि दरभंगा से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के बाद मिथिला और उत्तर बिहार के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा.
पूर्णिया एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनेगा
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. यहां नए परमानेंट टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा. सरकार का कहना है कि पूर्णिया एयरपोर्ट तेजी से विकसित हो रहा है और आने वाले समय में यहां यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है.
गया एयरपोर्ट के विस्तार पर भी सहमति
बैठक में गया एयरपोर्ट के रनवे विस्तार पर भी चर्चा हुई. केंद्र सरकार ने इसके लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. माना जा रहा है कि गया एयरपोर्ट के विस्तार से पर्यटन और धार्मिक यात्रा को काफी बढ़ावा मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
राजगीर और सुल्तानगंज को लेकर भी योजना
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि राजगीर को एविएशन मैप पर लाने की तैयारी की जाएगी. साथ ही बौद्ध सर्किट और धार्मिक पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने पर भी काम होगा.
सुल्तानगंज एयरपोर्ट को लेकर भी अच्छी खबर आई है. प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट सकारात्मक बताई गई है. इससे भागलपुर और आसपास के इलाकों में विकास की नई संभावनाएं खुल सकती हैं.
सरकार ने बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहरसा और मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट से छोटे विमानों की सेवा शुरू करने पर भी सहमति दी है. इसके लिए जून 2026 तक टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. माना जा रहा है कि इससे छोटे शहरों के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा आसानी से मिल सकेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










