नीलम गिरी की कातिलाना अदाओं के दीवाने हुए प्रवेश लाल यादव, गाना ‘रानी हो’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

Updated:
विज्ञापन
Rani Ho New Song

रानी हो न्यू सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Rani Ho New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर प्रवेश लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘रानी हो’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

विज्ञापन

Rani Ho New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बेहद मजेदार और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर प्रवेश लाल यादव और अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह का नया गाना ‘रानी हो’ आउट हो चुका है. इस गाने के ऑफिशियल वीडियो में भोजपुरी की सबसे खूबसूरत और सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं. गाने के वीडियो में प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इतनी शानदार लग रही है कि रिलीज होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है.

नीलम गिरी की खूबसूरती के दीवाने हुए प्रवेश लाल यादव

गाने के वीडियो को एक बहुत ही मजेदार और रोमांटिक थीम पर फिल्माया गया है. वीडियो में एक्ट्रेस नीलम गिरी खुद अपनी कातिलाना अदाओं की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं उनके ऑन-स्क्रीन पार्टनर बने प्रवेश लाल यादव भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं और नीलम की तारीफ करते हुए उन्हें लाखों में एक बताते हैं. गाने में प्रवेश लाल यादव उनसे प्यार से गुजारिश करते हैं कि वह उन पर मेहरबान हो जाएं. इस बात पर नीलम गिरी भी बड़ा मजेदार जवाब देती हैं. वह उन पर शक जताते हुए कहती हैं कि तुम धोखा देकर भाग जाओगे. दोनों के बीच की यह मीठी नोकझोंक दर्शकों का दिल जीत रही है.

गाने का वीडियो देखें

शॉर्ट ड्रेस में नीलम गिरी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नीलम गिरी क अलग और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. वह वीडियो में मॉडर्न और शॉर्ट ड्रेस पहने हुए बला की खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं. वेस्टर्न कपड़ों में नीलम गिरी के ठुमके, उनकी कातिलाना अदाएं और कमाल के एक्सप्रेशंस दर्शकों को उनका दीवाना बना रहे हैं. इस गाने को सतीश बाबा ने लिखा है, जबकि इसका शानदार और झूमने पर मजबूर करने वाला म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है. वहीं एम.के गुप्ता जॉय ने इस पूरे वीडियो का बेहतरीन डायरेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘मुस्कुरालो जरा’ रिलीज, वीडियो में सिखाया जिंदगी जीने का तरीका

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola