नया गाना ‘मुस्कुरालो जरा’ रिलीज, वीडियो में सिखाया जिंदगी जीने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Muskuralo Jara New Song

मुस्कुरालो जरा न्यू सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Muskuralo Jara New Song: भोजपुरी गायक पवन परदेशी का नया गाना ‘मुस्कुरालो जरा’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस मेघा सिंह के साथ मिलकर सिंगर लोगों को जिंदगी में हमेशा खुश रहने और मुस्कुराने का एक बेहद प्यारा संदेश दे रहे हैं.

विज्ञापन

Muskuralo Jara New Song: भोजपुरी म्यूजिक दुनिया सिंगर पवन परदेशी का एक नया और दिल छू लेने वाला वीडियो सॉन्ग ‘मुस्कुरालो जरा’ रिलीज कर दिया गया है. यह गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा रहा है. इस गाने के वीडियो में पवन परदेशी के साथ भोजपुरी की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मेघा सिंह नजर आ रही हैं. गाने का वीडियो और इसके पीछे छिपा गहरा संदेश लोगों के दिलों को सीधे छू रहा है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए बेहद जरूरी है.

गाने की कहानी

इस गाने के जरिए सिंगर पवन परदेशी ने समाज को एक बहुत ही खूबसूरत सीख दी है. वीडियो में पवन परदेशी लोगों को समझाते और कहते नजर आ रहे हैं कि यह जिंदगी बहुत ही छोटी और पल भर की है, इसलिए इस कीमती जीवन में थोड़ा मुस्कुरा लेना चाहिए. वह दुनिया की कड़वी सच्चाई को बयां करते हुए कहते हैं कि दुनिया में कब, किसको और क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता. वक्त का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए इंसान को हर हाल में तनाव छोड़कर हमेशा खुश रहना चाहिए और अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखनी चाहिए. गाने के यह बोल हर किसी को प्रेरित कर रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

स्काई ब्लू साड़ी में खूबसूरत दिखीं मेघा सिंह

गाने के वीडियो को बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जिसमें एक्ट्रेस मेघा सिंह अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं. पूरे वीडियो में मेघा सिंह स्काई ब्लू की साड़ी पहने हुए खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. साड़ी में उनकी कातिलाना अदाएं, प्यारी सी मुस्कान और शानदार एक्सप्रेशंस दर्शकों को उनका दीवाना बना रहे हैं. पवन परदेशी और मेघा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. बता दें कि इस गाने के खूबसूरत बोल शैलेश कुमार दुबे ने लिखे हैं, जबकि अभय वर्मा ने इसका बेहतरीन म्यूजिक दिया है. वहीं संतोष नवीन ने इस वीडियो का शानदार डायरेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘घुमाई द मेला राजगीर के’ रिलीज, एंजेल राधा ने पति से घूमने की फरमाइश

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola