बिहार में जंगल राज -दो लौटने न दें: स्मृति ईरानी

पटना: भाजपा के महिला महासम्मेलन में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया. साथ ही सत्ता में आने पर महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाने का वादा भी किया गया. प्रदेश भाजपा महिला मोरचा द्वारा आयोजित इस महासम्मेलन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपील […]
कहा कि महिला मोरचा बिहार की सत्ता पलटने को तैयार है. एक-एक बूथों पर महिलाओं के वोट की पहचान कर भाजपा की जीत पक्की करते हुए कमल खिलाएं.उन्होंने कहा कि हम मातृ शक्ति हैं, हम आशीर्वाद देते हैं, लेते नहीं हैं.
महिलाएं कभी झूठ नहीं बोलती हैं. महिलाओं के प्रति भाजपा के नजरिये की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री कहा कि राज्यसभा में विरोध के बावजूद हमने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल की. बिहार से एक राज्यपाल बनाने की बात हुई, तो मृदुला सिन्हा को राज्यपाल बनाया गया. मोतिहारी में महात्मा गांधी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की प्रशंसा करते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट के लिए गांधी का इस्तेमाल किया, लेकिन सरकार में रहते हुए विश्वविद्यालय बनाने की कोशिश नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




