जमीन विवाद में किसान की गोली मार कर हत्या
Updated at : 13 Jan 2020 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बाइपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद में रविवार रात को रामाशीष सिंह यादव (45) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस सवा घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची. इससे ग्रामीणों में रोष भी है. […]
विज्ञापन
पटना : बाइपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद में रविवार रात को रामाशीष सिंह यादव (45) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस सवा घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची. इससे ग्रामीणों में रोष भी है.
इधर, मृतक के परिजनों ने अपने ही पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बाइपास थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. रामाशीष किसानी के साथ जमीन का कारोबार भी करते थे. वे बाजार से घर बाइक से वापस आ रहे थे कि पहले से घात लगाये दो नकाबपोश अपराधियों ने गोली चला दी. गोली उनके सिर में लगी और वे वहीं गिर गये. परिजन एनएमसीएच लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गोली मारने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गये.
कुछ दिन पहले महिलाओं पर किया था हमला : पुलिस को परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले उन लोगों रामाशीष के घर रहने वाली महिलाओं पर हमला किया था. जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से उन लोगों ने हत्या कर दी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पड़ोस के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गोली मारी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




