11वीं बार आरजेडी के अध्यक्ष बने लालू यादव, एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित

Updated at : 03 Dec 2019 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं बार आरजेडी के अध्यक्ष बने लालू यादव, एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित

पटना : चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का अध्यक्ष चुन लिया गया है. मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को 11वीं बार आरजेडी की कमान सौंपी गयी है. मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव अभी रांची जेल में बंद […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का अध्यक्ष चुन लिया गया है. मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को 11वीं बार आरजेडी की कमान सौंपी गयी है.

मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव अभी रांची जेल में बंद हैं. लालू प्रसाद यादव के जेल में रहने के कारण उनके नामांकन की औपचारिकता उनके करीबी विधायक भोला यादव ने पूरी की. चुनाव में एकमात्र नामांकन लालू प्रसाद की ओर से होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया. इस मौके पर उनके दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन