14.55 करोड़ से मीठापुर-खगौल पथ चकाचक होगा

Updated at : 11 Aug 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
14.55 करोड़ से मीठापुर-खगौल पथ चकाचक होगा

पटना : पटना सहित दरभंगा, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर व सहरसा में सड़कों के लिए विकास के लिए कुल 77.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. वहीं, पटना में मीठापुर-खगौल पथ चकाचक होगा. इसकी मरम्मती के लिए 14.55 करोड़ मंजूर किये गये हैं. सभी छह जिलों में लगभग 32 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों के चौड़ीकरण […]

विज्ञापन

पटना : पटना सहित दरभंगा, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर व सहरसा में सड़कों के लिए विकास के लिए कुल 77.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. वहीं, पटना में मीठापुर-खगौल पथ चकाचक होगा. इसकी मरम्मती के लिए 14.55 करोड़ मंजूर किये गये हैं.

सभी छह जिलों में लगभग 32 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की योजना है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव ने स्वीकृत योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजधानी के मीठापुर–खगौल मुख्य पथ–1 से कच्ची तालाब भाया विजय स्विट्स तक पथ निर्माण से संबंधित अलग-अगल काम के लिए 14.55 करोड़ मंजूर किये गये हैं.
इसके साथ ही दरभंगा की दो योजनाओं के लिए 21.30 करोड़, वैशाली में पहाड़पुर–मुर्गिया चौक–भगवानपुर स्टेशन पथ के लिए 17.68 करोड़, शेखपुरा जिले में गंगटी मोड़ से मेंहुस कॉलेज भाया भदरकी पथ के लिए 15.99 करोड़, समस्तीपुर से अंगारघाट–दलसिंहसराय पथ के लिए 01.80 करोड़ और सहरसा से रिफ्यूजी कॉलोनी से सराही मोड़–नया बाजार से हवाई अड्डा मोड़ तक पथ के लिए 7.20 करोड़ रुपये की विभाग ने स्वीकृति दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन