जनगणना का बड़ा अपडेट; मकानों की गणना के लिए बचे सिर्फ 5 दिन, नहीं दी जानकारी तो हो सकती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन
patna news

जनगणना

Patna News: (प्रमोद झा) पटना में जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 31 मई तक पूरा किया जाएगा. इस प्रक्रिया को खत्म होने में अब सिर्फ पांच दिन शेष बचे हैं. ऐसे में लोगों को घर-घर पहुंच रहे प्रगणकों को अपने मकानों और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी.

विज्ञापन

Patna News: (प्रमोद झा) जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 31 मई तक पूरा किया जाएगा. इस प्रक्रिया को खत्म होने में अब सिर्फ पांच दिन शेष बचे हैं. ऐसे में लोगों को घर-घर पहुंच रहे प्रगणकों को अपने मकानों और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी.

प्रगणकों को देने होंगे 33 सवालों के जवाब

जनगणना के दौरान घर के मुखिया को प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले 33 सवालों का जवाब देना अनिवार्य होगा. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर में अलग-अलग चूल्हों की संख्या, मकान के निर्माण की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल हैं.

ऑनलाइन डिटेल भरने वालों को बताना होगा आईडी नंबर

जो लोग पहले से ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर चुके हैं, उन्हें जनरेट हुए आईडी नंबर को प्रगणकों को बताना होगा. इससे प्रगणक सूची में उसका सत्यापन कर सकेंगे और रिकॉर्ड अपडेट किया जा सकेगा.

शिकायतों के लिए बनाया गया नियंत्रण कक्ष

मकानों की गणना से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए पटना जिला प्रशासन ने शिकायत प्रकोष्ठ सह नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. डॉ त्यागराजन एसएम ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.

विदुर भारती को बनाया गया नोडल पदाधिकारी

डीएम ने अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी विदुर भारती को शिकायत प्रकोष्ठ का नोडल पदाधिकारी बनाया है. प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने के पांच दिनों के भीतर उसका समाधान किया जाएगा.

सभी नगर निकाय और प्रखंड कार्यालयों में बनेगा शिकायत प्रकोष्ठ

डीएम ने दानापुर छावनी परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायत और सभी प्रखंड कार्यालयों में शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्देश दिया है. साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए शिकायत प्रकोष्ठ का फोन नंबर सार्वजनिक करने को भी कहा गया है.

शिकायत रजिस्टर में दर्ज होगा पूरा विवरण

प्रशासन के अनुसार प्रत्येक शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें प्राप्त शिकायतों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

ALSO READ: CBSE का बड़ा फैसला, अब स्कूलों की गतिविधियों में दादा-दादी भी होंगे शामिल

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन