पटना में गंगा नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

रोते बिलखते परिजन
Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गांधी घाट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए, जिनकी मौत हो गई.
Patna News: (नीतीश सिंह) पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गांधी घाट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए, जिनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
एक युवक को बचाने के प्रयास में दो और डूबे

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे कंकड़बाग निवासी 20 वर्षीय समर कुमार अपने दो दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गांधी घाट पहुंचा था. नहाते समय समर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके दोनों साथी भी नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी तेज धारा की चपेट में आ गए और तीनों डूब गए. मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. तीनों बच्चे आरएमएस कॉलोनी, अशोक नगर के निवासी थे और गुरुकुल स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे. तीनों बच्चों की पहचान शशिरंजन के पुत्र समर, रंजीत चंद्रवंशी के पुत्र अमित और सुनील चंद्रवंशी के पुत्र जॉय के रूप में की गयी है. अमत व जॉय एक ही परिवार के हैं.
SDRF ने बरामद किए तीनों शव

घटना की सूचना पर पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कुछ ही समय में तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया है. समर कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस आगे की जांच और शिनाख्त में जुटी है.
ALSO READ: CIMP पटना में एडमिशन शुरू, PGDM 2026-28 के लिए बड़ा मौका, AI और एनालिटिक्स स्पेशलाइजेशन भी जोड़ा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










