किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET-UG 2026 में AIR 111 हासिल कर रोहतास का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
हिमांशु की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

हिमांशु की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के एक किसान परिवार से आने वाले हिमांशु कुमार ने NEET-UG 2026 में ऑल इंडिया 111वीं रैंक हासिल कर एक मिसाल कायम की है। 720 में से 690 अंक लाकर उन्होंने साबित किया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Himanshu Kumar NEET UG 2026 Rohtas : रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के छीतनी गांव के किसान परिवार से आने वाले हिमांशु कुमार ने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 111 हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है. 720 में 690 अंक प्राप्त कर उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर गांव का छात्र भी बड़ी सफलता हासिल कर सकता है.

NEET TOPPER : किसान के बेटे ने देशभर में बढ़ाया रोहतास का गौरव

दावथ प्रखंड के छीतनी गांव निवासी किसान राजेंद्र राय उर्फ भुअर के पुत्र हिमांशु कुमार ने नीट-यूजी 2026 में ऑल इंडिया 111वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक और ग्रामीण उनके घर पहुंचकर बधाई देने लगे. पूरे गांव में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया.

गांव के स्कूल से शुरू हुआ सफर, कोटा तक पहुंची मेहनत

हिमांशु चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय छीतनी से हुई. इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, नवानगर (बक्सर) से छठी से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की. इंटरमीडिएट की पढ़ाई कोटा स्थित रोज-रेंस कॉलेज से करने के साथ उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर ली.

690 अंक हासिल कर पेश की मिसाल

नीट-यूजी 2026 में 720 में से 690 अंक प्राप्त कर हिमांशु ने यह साबित किया कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती. लगातार मेहनत, अनुशासित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है.

ग्रामीणों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

ग्रामीणों ने कहा कि किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना पूरे इलाके के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है. हिमांशु की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो गांव का छात्र भी देशभर में अपनी पहचान बना सकता है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन