वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : राज्यपाल के जाते ही भड़का छात्रों का गुस्सा, गेट तोड़ा, कुलपति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
Arrah News : बिहार के राज्यपाल के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से जाते ही माहौल अचानक गर्म हो गया. छात्र संघ और विद्यार्थियों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोका.
Arrah News : आरा में उस वक्त माहौल पूरी तरह गर्म हो गया, जब बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से रवाना होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राओं और छात्र संघ के सदस्यों ने कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया.
उग्र प्रदर्शनकारियों ने कुलपति विरोधी जमकर नारे लगाए और कुलाधिपति को काला झंडा दिखाने की भी कोशिश की. हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया.
काली पट्टी दिखाकर छात्रों ने जताया विरोध, विश्वविद्यालय का गेट तोड़ा
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने काली पट्टी दिखाकर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया. प्रदर्शन के दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि आंदोलित छात्रों ने विश्वविद्यालय का गेट भी तोड़ दिया. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने कुलाधिपति के काफिले को काला झंडा दिखाने का भी प्रयास किया था.
हालांकि, वहां पहले से मुस्तैद पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक आगे बढ़ने से रोक लिया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ने से बच गई.
शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम के बाद सुरक्षा के बावजूद परिसर में हंगामा
इससे पहले शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति अता हसनैन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने आयोजित शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. यह कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन उनके रवाना होते ही पूरे विश्वविद्यालय परिसर का माहौल अचानक बदल गया. राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.
इसके बावजूद छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहा और कुछ देर तक परिसर में भारी हंगामे की स्थिति बनी रही. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










