भोजपुर में जाम से राहत के लिए SP ने संभाला मोर्चा, कोइलवर-सकड्डी समेत प्रमुख जगहों का लिया जायजा
यातायात और जाम की स्थिति का जायजा लेते भोजपुर SP अवधेश दीक्षित
भोजपुर SP अवधेश दीक्षित ने कोइलवर, चांदी, गीधा और बबुरा थाना क्षेत्रों में यातायात व जाम की समस्या का जायजा लिया. मनभावन मोड़, सकड्डी बाइपास और कुल्हड़िया टोल गेट का निरीक्षण कर सुचारू यातायात के लिए दिशा-निर्देश दिए गए.
भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने कोइलवर, चांदी, गीधा और बबुरा थाना क्षेत्र के यातायात व जाम की समस्या का जायजा लिया. इस दौरान मनभावन मोड़, सकड्डी बाइपास मोड़ एवं कुल्हड़िया टोल गेट का भ्रमण कर यातायात स्थिति देखी गई.
आपके शहर में
यातायात के लिए दिए निर्देश
भ्रमण के दौरान एसपी ने यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके.
Also Read : भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब
विधि-व्यवस्था का लिया जायजा
इसके साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया.

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त निगरानी रखने और गश्त तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए.
कई थानों के पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजीत कुमार सिंह के अलावा गीधा, कोइलवर, चांदी और बबुरा थाना के थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए