भोजपुर में रास्ते में लटक रहा था बिजली का तार, हटाने की कोशिश में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले में बिजली के लटकते तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. खेत से घर लौटते समय तार हटाने की कोशिश में यह हादसा हुआ, जिससे परिवार में मातम छा गया है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव में सोमवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मजदूर थे मृतक वंशी राम

मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव निवासी स्व. जलंधर राम के 45 वर्षीय पुत्र वंशी राम के रूप में हुई है. वे पेशे से मजदूर थे और परिवार के जीविकोपार्जन का सहारा थे.

लटक रहे तार से लगा करंट

मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर वे खेत से घर वापस लौट रहे थे. रास्ते में बिजली का तार टूट कर लटका हुआ था. तार को हाथ से हटाने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए.

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

पीछे आ रहे परिजनों ने उन्हें जमीन पर गिरा देख तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Also Read : भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब

घटना के बाद परिवार में कोहराम

मृतक अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी रिंकू देवी, तीन पुत्रियां अंकिता, रीमा, कृति एवं एक पुत्र अमित है. घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन