भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब

विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते डीएम मनेश कुमार मीणा | Prabhat Khabar Network

भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा के अचानक निरीक्षण से उदवंतनगर प्रखंड और अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहन जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जनप्रतिनिधियों ने सीओ की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं.

विज्ञापन

Bhojpur DM Inspection : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा के औचक निरीक्षण से सोमवार को उदवंतनगर प्रखंड व अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की बारीकी से पड़ताल की और मौके पर ही कई मामलों में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने की सीओ की शिकायत

निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय की कार्यशैली और सीओ के व्यवहार को लेकर जनप्रतिनिधियों ने खुलकर शिकायतें रखीं.

कुसुम्हां पंचायत के मुखिया अभय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सीओ के चैंबर से जनप्रतिनिधियों की कुर्सियां हटवा दी गई हैं, जिससे उन्हें भी आम लोगों की तरह लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है.

दाखिल-खारिज की गड़बड़ी पर फटकार

दाखिल-खारिज और परिमार्जन से जुड़े मामलों में शिकायतों की भरमार रही. कारीसाथ निवासी रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि एक ही प्लॉट के तीन खरीदारों का दाखिल-खारिज कर दिया गया, जबकि उनका आवेदन मनमाने तरीके से खारिज कर दिया गया. इस पर डीएम ने सीओ आनंद कुमार को कड़ी फटकार लगाई.

गैरहाजिर जेई से मांगा स्पष्टीकरण

जनसंवाद के दौरान बिजली की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा उठने पर डीएम ने बिजली विभाग के जेई को तलब किया, लेकिन जेई बिना सूचना अनुपस्थित मिले. इस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेई से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया.

Also Read : गया जी में लोगों को मिली दो बड़ी सुविधाएं, मां तारा मंदिर के पास सामुदायिक भवन और मिलेगा RO का पानी

वहीं पीएम आवास योजना में बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर साक्ष्य के साथ बीडीओ से शिकायत करने का निर्देश दिया.

निर्माणाधीन प्रखंड भवन का जायजा

निरीक्षण के अंत में डीएम ने निर्माणाधीन नए प्रखंड भवन का जायजा लिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मौके पर एसडीएम अंशु कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस, ओएसडी मनोरंजन कुमार पाण्डेय, बीडीओ अनुराधा, सीडीपीओ रीना श्रीवास्तव व एमओआईसी डॉ. अभिषेक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन