भोजपुर में ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक गंभीर घायल, सर्वोदय हाल्ट पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
सांकेतिक तस्वीर
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सर्वोदय हाल्ट पर चलती ट्रेन से गिरकर रोहतास का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. लघुशंका के लिए नीचे उतरने के बाद चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करते समय यह हादसा हुआ.
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर स्थित सर्वोदय हाल्ट पर चलती ट्रेन से गिरकर रोहतास जिले का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद रेल पुलिस के सहयोग से परिजनों ने उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.
आपके शहर में
रोहतास के नोखा का रहने वाला है युवक
घायल युवक की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के नोखा गांव निवासी अजीत प्रसाद चौरसिया के 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. युवक अपनी मां के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहा था.
लघुशंका के लिए ट्रेन से उतरा था
घायल युवक की मां ने बताया कि वह अपने बेटे सत्यम कुमार के साथ पटना से ट्रेन द्वारा नोखा वापस लौट रही थी. लौटने के क्रम में जब ट्रेन सर्वोदय हाल्ट पर रुकी, तो सत्यम लघुशंका करने के लिए नीचे उतरा था.
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा
इसी बीच ट्रेन खुल गई, जिससे वह चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगा. ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
रेल पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचा
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद रेल पुलिस के सहयोग से परिजनों ने घायल सत्यम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए