भोजपुर : बड़हरा के पुस्तकालयाध्यक्ष शंभु शरण सिंह को उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, मेडल-प्रशस्ति पत्र से नवाजा

विज्ञापन

ड़हरा के पुस्तकालयाध्यक्ष शंभु शरण सिंह को सम्मानित करते उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर | Prabhat Khabar Network

बिहार विधान परिषद में पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान एवं लोक चिंतन मासिक समाचार पत्रिका का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर साहित्यकार डॉ सिंधु कुमारी और पुस्तकालयाध्यक्ष शंभु शरण सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद सभागार में पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान एवं लोक चिंतन मासिक समाचार पत्रिका का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दीप प्रज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार की धरती सदियों से लोक चिंतन, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक चेतना की भूमि रही है.

पंडित राजकुमार शुक्ल की लगेगी प्रतिमा

समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि राजधानी पटना में पंडित राजकुमार शुक्ल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए समाज के लिए उनके विचारों को अनुकरणीय बताया.

सम्मान नए संकल्प का प्रतीक

बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि सम्मान केवल स्मृति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति नए संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने पंडित राजकुमार शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

साहित्यकार डॉ सिंधु कुमारी सम्मानित

उच्च शिक्षा मंत्री ने साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षिका डॉ सिंधु कुमारी को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.

Also Read : भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब

पुस्तकालयाध्यक्ष शंभु शरण सम्मानित

इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं माचा स्वामी प्लस टू उच्च विद्यालय, एकौना कुईयां (बड़हरा) के पुस्तकालयाध्यक्ष शंभु शरण सिंह को भी प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन