गया जी में लोगों को मिली दो बड़ी सुविधाएं, मां तारा मंदिर के पास सामुदायिक भवन और मिलेगा RO का पानी

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

गया जी में मां तारा सामुदायिक भवन का उद्घाटन हुआ, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, पितामहेश्वर में RO प्लांट की शुरुआत से श्रद्धालुओं और राहगीरों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को फल्गु नदी के किनारे मां तारा मंदिर के निकट मां तारा सामुदायिक भवन का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने उद्घाटन किया. सामुदायिक भवन का निर्माण 8.89 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा

सामुदायिक भवन का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सामाजिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.

धार्मिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

मां तारा मंदिर के निकट भवन के निर्माण से धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. मौके पर भाजपा गया जिला पूर्वी के जिला महामंत्री पप्पू कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, मोहनलाल शर्मा, संतोष कुमार सिंह, राजनंदन गांधी, जितेंद्र कुमार, डॉ राजकुमार, श्रवण केसरी, गणेश चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार व शाहिद उपस्थित थे.

पितामहेश्वर में आरओ का शुभारंभ

गया जी शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल पितामहेश्वर के निकट मां शीतला मंदिर परिसर में सेवर्थ फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए शुद्ध पेयजल (आरओ) संयंत्र का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने किया.

Also Read : गया जी : कम बारिश से परेशान थे किसान, फिर खुद जुटे और 5 किमी पइन खोदकर खेतों तक पहुंचाया पानी

इस पहल से यहां आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी.

जनसेवा के कार्य रहेंगे जारी

संस्था के सचिव उपेंद्र यादव ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है. स्वच्छ पेयजल संयंत्र लगने से मंदिर आने वाले लोगों को गर्मी व अन्य मौसम में काफी सहूलियत होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन